Type Here to Get Search Results !

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को मिला

0

 

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को मिला हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट; विराट की टीम से खेल चुके टिम डेविड पर खर्च की मोटी रकम


IPL 2022: मुंबई इंडियंस को मिला हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट; विराट की टीम से खेल चुके टिम डेविड पर खर्च की मोटी रकम

इस खबर को सुनें

मुंबई इंडियंस की टीम ने नीलामी के दूसरे दिन जोफ्रा आर्चर पर जमकर बोली लगाई है। टीम ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि वह इस सीजन नहीं खेलेंगे। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट खोज लिया है। आईपीएल 2022 नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने टिम डेविड पर मोटी रकम खर्च की है। 

सिंगापुर में जन्मे बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। टिम डेविड का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। डेविड ने आईपीएल में सिर्फ एक मैच खेला है, जहां उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 1 रन बनाया था।

 

 

Tags

Post a Comment

0 Comments